आज हम पकाएंगे लौकी और चने की दाल की सब्जी (एक दम माँ के हात वाली) :)
सामग्री
१ लौकी (छोटी कटी hui) (2)
२ एक कटोरी चने की दाल
३ एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
४ एक छोटा चम्मच राइ
५ एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
६ एक छोटा चम्मच गरम मसाला
७ नमक स्वाद अनुसार
८ ३ छोटे चम्मच तेल
९ चुटकी भर हल्दी
१० एक छोटा चम्मच लाल मिर्च
विधि
सबसे पहले चने की दाल को १५ मिनट पानी में भिगों के रखें। एक कढाई में तेल गरम करें। फिर उसमें राइ का तड़का लगाएं। फिर उसमें भीगी हुई चने की दाल डालें। और अच्छे से हिलाएं. थोडी सी भुन जाने पर उसमें डालें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और हल्दी। अच्छे से मिल जाने के बाद इसमें डालें लौकी। अच्छे से इसे मिलालें। जब लौकी थोडी पीले रंग की हो जाए तब कढाई ढक लें। थोडी देर तक पकने के बाद, ढक्कन निकालें और सब्जी में पानी का हलके हात का छिडकाव मारें। और फिर से ढक्कन लगाके इसे पकने दें। ५ मिनट पकने के बाद ढक्कन निकालके इसमें नमक मिलालें। ऊपर से धनिया डाल कर सजाएं, यह तैयार आपकी स्वादिष्ट सब्जी।
अगर आप यह अंग्रेज़ी में पढ़ना चाहते हैं तोह वो आपको यहाँ मिलेगा.
Tuesday, July 21, 2009
Subscribe to:
Comments (Atom)